घर पर बनाएं बाजार जैसा आम पापड़ | Aam Papad Recipe in Hindi

Aam Papad Recipe in Hindi: हम सभी को पता है कि आम फलों का राजा होता है इसे देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी लोकप्रियता हासिल है। गर्मियों में आम सबसे ज्यादा खाया जाने वाला फल है। इसे फल के रूप ही नहीं बल्कि जूस बनाकर, चटनी के रूप में, सब्जी में, आम पन्ना में, आचार में और आम पापड़ की तरह से उपयोग में लाया जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इस फल में कई सारे पोषक तत्व, विटामिन A, विटामिन C, विटामिन D और मिनरल आदि पाये हैं। अधिकतर लोग आम का जूस या फिर आम का पन्ना बनाकर पीना पसंद करते हैं। लेकिन आज मैं आपको आम पापड़ रेसिपी | Aam Papad Recipe in Hindi के बारे में बताऊंगा।

जिसे खाने के बाद आप बाजार में मिलने वाले आम पापड़ को खाना भूल जाओगे। क्या आपने कभी सोचा है कि Aam Papad Kaise Banta Hai. इसे बनाना बेहद आसान है तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि Aam Papad Kaise Banate Hain

तैयारी करने में लगा समय – 5 मिनट 

पकाने में लगने वाला समय – 10 मिनट 

सुखाने में लगने वाला समय – 24 घंटे 

कितने लोगों के लिए बनेगा – 5 से 6 लोगों के लिए

सामग्री | Aam Papad Recipe in Hindi

आम पापड़ रेसिपी | Aam Papad Recipe in Hindi को बनाने के लिए आप नीचे दी गई सभी सामग्रियों को पर्याप्त मात्रा में एकत्रित कर लें ताकि आपको Aam Papad Recipe in Hindi बनाने में कोई कमी महसूस न हो।

IngredientsQuantity
कटे हुए आम2 कप
चीनी2 tbsp
इलायची पाउडर1/4 tsp
देशी घी1/2 tsp

आम पापड़ रेसिपी | Aam Papad Banane ki Vidhi

Step 1: आम पापड़ बनाने के लिए सबसे पहले, 2 कप आम को छोटे छोटे टुकडों में काट लेंगे।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 2: अब आम को मिक्सर में डालकर जूस तैयार कर लेंगे।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 3: इसके बाद आम के पेस्ट को कड़ाही में डाल दें।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 4: अब इस पेस्ट में 2 tbsp चीनी मिलाएं।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 5: इसके बाद इसमें ¼ tsp इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएँ।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 6: अब इस पेस्ट को धीमी आंच पर चलाते हुए तब तक पकाएं जब तक कि पेस्ट गाढ़ा न हो जाये।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 7: अब हमारा पेस्ट बिल्कुल तैयार है। एक स्टील प्लेट लें और प्लेट पर ½ tsp घी डालकर ब्रश करें।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 8: इसके बाद आम के पेस्ट को पूरी प्लेट पर समान रूप से फैला दें।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 9: इसके बाद हम इसे तेज धूप में तब तक सुखा लेंगे जब तक यह आम पापड़ पारदर्शी न हो जाये।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 10: जब हमारा पेस्ट सूख जाये तो इसे चाकू की मदद से आम पापड़ को बिना नुकसान पहुँचाए प्लेट से निकाल लेंगे।

Aam Papad Recipe in Hindi

Step 11: अब इसे अपने हिसाब से काटकर आम पापड़ को रोल कर सकते हो।

Aam Papad Recipe in Hindi

अब आपका आम का पापड़ | Aam ka Papad बनकर तैयार है इसे आप अपने दोस्तों के साथ सर्व कर सकते हैं।

Read Also: लच्छा पराठा बनाने का सबसे आसान तरीका

आम खाने के फायदे और नुकसान-

सभी प्रकार के फलों को खाने के अपने अपने फायदे और नुकसान होते हैं। इसी तरह आम को खाने के कुछ फायदे और नुकसान नीचे दिये गये हैं।

आम खाने के फायदे | Benifits Of Mango In Hindi

  • आम का सेवन करने से हृदय स्वास्थ्य का खतरा भी रहता है, क्योंकि इसमें मौजूद पोषक तत्व दिल को स्वस्थ रखने में काफी मदद कर सकते हैं।
  • आम में विटामिन A, विटामिन C और कैल्शियम पाया जाता है जो हमारी हड्डियों को मजबूत व स्वस्थ बनाये रखने में मदद करता है।
  • आम में विटामिन-B6 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो हमारे शरीर को किडनी स्टोन की समस्या से बचाने में मदद करता है। 
  • ऐसे लोग जिन्हें हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्या है उनके लिए आम का सेवन काफी लाभ होता है।
  • आम का सेवन करने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है और यह हमारे शरीर की पाचन शक्ति में सुधार करता है।
  • आम में विटामिन A भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हमारी आंखों के लिए लाभदायक होता है और यह हमारी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

आम खाने के नुकसान | Side-Effects Of Mango In Hindi

  • जिन लोगों को मधुमेह रोग है, उन्हें आम का सेवन सीमित मात्रा को ही करना चाहिए क्योंकि आम में मीठा अधिक मात्रा में होता है।
  • आज कल बाजार में केमिकल से पके हुए आम आते हैं जो हमारे स्वास्थ की लिए हानिकारक है।
  • आम की तासीर गर्म होती है। इसका अधिक सेवन करने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है।
  • आम का ज्यादा सेवन करने से अपच, पेट दर्द और गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को आम का सेवन डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।

Pro Tips

  • आम पापड़ को बनाने में चीनी का उपयोग ज्यादा न करें।
  • आम पापड़ को बनाते समय गैस का फ्लेम लो रखें ताकि पेस्ट जले नहीं।
  • अगर आप नमकीन आम पापड़ बनाना चाहते हैं तो इसे बनाते समय थोड़ा सा नमक डाल सकते हैं।

FAQ

Q. आम पापड़ भारत में कहां बनता है?

दक्षिण भारत के आंध्र प्रदेश में पूर्वी गोदावरी जिले का अदविनेकलम गाँव अपने आम पापड़ के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहां से आम पापड़ विदेशों में भी निर्यात किया जाता है।

Q. आम खाने का सबसे अच्छा समय क्या है?

आम को रात की तुलना में सुबह और दोपहर में खाना ज्यादा लाभदायक होता है। आम खाने का सबसे अच्छा समय लंच या ब्रेकफास्ट होता है।

Q. एक दिन में कितना आम खाना चाहिए?

वैसे तो आप लगभग 2 आम प्रति दिन खा सकते हैं लेकिन इसका सीमित उपयोग करना सबसे अच्छा है। इसमें कुछ अन्य फलों की तुलना में अधिक चीनी होती है, इसलिए सीमित मात्रा में ही इसको खाएं।

Q. क्या आम पापड़ में शुगर होती है?

आम पापड़ खाने में मीठा लगता है क्योंकि इसमें चीनी की मात्रा अधिक होती है।

Recipe Video-

Video Credit- Masala Kitchen

Conclusion

दोस्तों आज के इस Article में हमनें देखा कि Aam Papad Kaise Banta hai. उम्मीद है कि आपको आम पापड़ रेसिपी | Aam Papad Recipe in Hindi बहुत पसंद आई होगी। आपसे निवेदन है कि इस रेसिपी को एक बार जरुर Try करें और हमें Comment करके बताएं कि आपकी Aam Papad Recipe in Hindi कैसी बनी।

Leave a comment

खाने का स्वाद बढ़ाएगा ये गाजर और हरी मिर्च का अचार, जाने रेसिपी | Carrot and Green Chilli Pickle सर्दी में खाएं गर्म तासीर वाली ये 5 तरह की दाल, शरीर को मिलेगी गर्माहट | Dals or Pulses that can keep You Warm this Winter in Hindi अंडे के साथ इसे भूलकर भी मत खाना | गेंहू के आटे से बनाएं इतना टेस्टी नाश्ता कि मेहमान भी पूछेंगे कि कैसे बनाया Famous Biryani in India वैसे तो भारत में कई प्रकार की बिरयानी देखने को मिलती हैं